बकानी: बकानी पंचायत समिति चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के 35 नामांकन दाखिल
बकानी। पंचायत राज चुनाव को लेकर बकानी तहसील कार्यालय में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने आवेदन जमा किए। दोनों दलों के कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।