मऊ में लेखपालों का कलम बंद हड़ताल, एंटी करप्शन ट्रैप कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
अयोध्या के लेखपाल उत्कर्षदीप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
मऊ। सदर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के दर्जनों लेखपालों ने प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO), एंटी करप्शन एवं विजिलेंस द्वारा लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कथित गलत, अनुचित और दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। लेखपालों ने अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल और धरना दिया।