गोगरी: मैरा धार में डूबने से एक बालक की मौत, परिजनों में कोहराम
Gogri, Khagaria | Jul 17, 2025 पौरा थानान्तर्गत मैरा धार में गुरुवार की शाम चार बजे डूबकर एक बालक की मौत हो गई। मृत बालक बड़ी मैरा निवासी मिसर कुमार सिंह का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र विराट कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उसका घर नदी किनारे है। चापाकल पर नहाने के दौरान वह नदी किनारे लुढक़ गया। उसे निकालने के दौरान डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई बहन में से बड़ा भाई था।