चांदन में राशन कार्ड से लाभुकों के नाम हटाने का आरोप, प्रदर्शन कर BDO को सौंपा ज्ञापन
बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय परिसर में राशन कार्ड से लाभुकों के नाम हटाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बिहार दलित मुक्ति मिशन, करवामारन के संयोजक महेंद्र कुमार रौशन के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चांदन क्षेत्र के कई गांवों और टोलों में सर्वे के दौरान गरीब परिवारों के नाम राशन कार्ड से हटाए गए हैं। संगठन ने ऐसे मामलों की दोबारा जांच कर पात्र लाभुकों के नाम बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद चांदन बीडीओ अजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
Chandan News, Banka News, Banka Latest News, राशन कार्ड, राशन कार्ड से नाम हटाया, चांदन राशन कार्ड, बांका राशन कार्ड, चांदन प्रखंड, BDO Chandan, Bihar Ration Card, खाद्य सुरक्षा योजना, Banka Update
#BankaNews #ChandanNews #BankaUpdate #RationCard #RationCardNews BiharNews Banka Chandan बांका चांदन राशनकार्ड बिहारन्यूज
Amarpur, Banka | Sep 26, 2026