रजौली: नर्सिंग होम पर छापे में 1.424 किलो गांजा बरामद, मेडिकल हॉल संचालक किया गया गिरफ्तार
Rajauli, Nawada | Apr 25, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित एक निजी नर्सिंग होम सह मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.424 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह छापेमारी रजौली डीएसपी गुलशन कुमार के निर्देश पर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की गई। जानकारी शनिवार को 11 बजे प्राप्त ।