समेकित जांच चौकी पर 3 करोड़ का गांजा जप्त ,दो तस्कर भी गिरफ्तार
रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत अंतर्गत समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कारवाई की है । उत्पाद विभाग ने एक मिनी कंटेनर ट्रक से 280 किलो गांजा बरामद किया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई है ।यह गांजा का खेप पटना ले जाया जा रहा था।इस मामले में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम मंगलवार की सुबह समेकित जांच चौकी पर वाहनों के सघन जांच कर रही थी इसी दौरान पंजाब नंबर पीबि 10 एफएफ 8269 के एक मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान 27 पैकेटों में भरा 10. 5 किलो गांजा जांच के दौरान मिनी कंटेनर के पीछे हिस्से में बने एक गुप्त तहखाने से गांजे के 27 पैकेज मिले ।प्रत्येक पैकेट में लगभग 10.5 किलो गांजा का था ।जिसका कुल वजन 279 . 87 किलो बताया जा रहा है ।जब गांजे के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी गुफरान मझहरी भी मौजूद थे ।उत्पाद बल के एएसआई विश्वजीत कुमार सिंह ,एएसआई पंकज कुमार और गृहरक्षक के जवान टीम में शामिल थे।जप्त गांजा झारखंड राज्य के हजारीबाग से लोड की गई थी । गिरफ्तार तस्करों की पहचान पंजाब राज्य के लुधियाना स्थित मोती नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी दयाराम के पुत्र राजेंद्र कुमार और गुरु प्रताप के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है।गांजा की खेप झारखंड के हजारीबाग से लोड कर पटना के जीरो माइल में किसी अन्य तस्कर को डिलीवरी किया जाना था ।इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि मिनी कंटेनर ट्रक के साथ गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। है पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए तस्करों से पूछताछ कर रही है ।बता दें कि शराब बंदी के बाद बढा नशे का कारोबार अधिकारियों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बाद सुखे नशा यानी गांजा ,अफीम व भांग की तेजी से तस्करी में बढ़ोतरी हुई है ।इसको देखते हुए समेकित जांच चौकी पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है ।इस बड़ी कामयाबी के बाद इलाके गांजा माफियाओं हड़कंप मचा हुआ है ।
Rajauli, Nawada | Jul 28, 2026