महोबा: महतवानापुरा में सवा बीघा जमीन पर पारिवारिक विवाद, मां ने कहा- मृत बेटे को जीवित बताकर जमीन हड़पने की साजिश
Mahoba, Mahoba | Aug 18, 2026 महतवानापुरा में सवा बीघा जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद गहरा गया है। दादा कुंवर बहादुर ने बहू पर जीवित 7 वर्षीय पोते का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया। वहीं मां रजनी और मामा रवि ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि मृत बेटे पुष्पराज के नाम जमीन की वसीयत है और युवांश के आधार में नाम बदला गया। एसडीएम ने जांच टीम गठित की है।