पाटन: पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। यदि कोई व्यक्ति या वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और उसे पर जुर्माना भी लगाए। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।