कुलपहाड़: धौर्रा के किसान ने अवैध खनन और खेत से रास्ता बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई
जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम धौर्रा निवासी किसान बलदेव प्रसाद अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक महोबा को शिकायती पत्र देकर अवैध बालू खनन और अपने खेत से जबरन रास्ता बनाए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार किसान की कृषि भूमि नदी किनारे स्थित है। आरोप है कि कुछ लोग उसके खेत के बीच से रास्ता बनाकर बालू से भरे ट्रैक्टरों का आवागमन करा रहे हैं।