रफीगंज: शहर के हाजीपुर गोला स्थित एक टेंट दुकान पर बकाया मजदूरी मांगने गए युवक के साथ हुई मारपीट, घायल
रफीगंज शहर के हाजीपुर गोला स्थित एक टेंट दुकान पर बकाया मजदूरी मांगने गए युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। घटना में रफीगंज शहर के अब्दुलपुर निवासी डोमन साव के 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार घायल हो गया। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घायल का 3 दिन का मजदूरी बाकी था।