मधेपुरा: मधेपुरा समाहरणालय परिसर में डीएम ने पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का किया उद्घाटन
मधेपुरा समाहरणालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने फीता काटकर किया। यह शिविर 28 से 30 जनवरी तक संचालित होगा। शिविर में पासपोर्ट आवेदनों की दस्तावेज़ जांच व सत्यापन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में आवेदकों ने ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के माध्