मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के सबसे बड़े सरकारी महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (MYH) के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के परिसर में मंगलवार सुबह एक सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। ओपीडी परिसर में अचानक सांप के दिखने से वहां मौजूद लोगों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस लेते हुए स्पष्ट किया है कि सांप ने किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।
#Indore #MYHospital #Snake