नासरीगंज: कच्छवा गांव से नीलाम पत्र वाद से संबंधित 5 वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
कछवां थाना क्षेत्र के कछवां गांव से स्थानीय पुलिस ने नीलाम पत्र के पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी में कछवां गांव के निवासी निफिकीर चौधरी, जवाहर राम, रमन राम, कृष्णा चौधरी व बाबूलाल राम शामिल है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि कछवां गांव से नीलाम पत्र के पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।