नासरीगंज: कैथी गांव में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कच्छवा थाना क्षेत्र के कैथी गांव से स्थानीय पुलिस ने एक पियक्कड़ को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त पियक्कड़ कैथी गांव का निवासी दिलीप रवानी बताया जाता है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक शराबी शराब पीकर हंगामा व शोरगुल व गाली-गलौज कर रहा है।