नासरीगंज: नासरीगंज प्रखण्ड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया
लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ मोहम्मद जफर इमाम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली प्रखंड समेत नगर के घर-घर जाकर लोगों को एक जून को लोकतंत्र का महापर्व के अवसर पर देशहित में मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं प्रखंड के उच्च विद्यालय पैगा से भी मतदाता जागरूकता अभियान निकाला गया।