नासरीगंज: नासरीगंज व कच्छवा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में 4 मामलों का किया गया निष्पादन
नासरीगंज थाना परिसर में शनिवार को सीओ अंचला कुमारी व थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जिसमे चार नया मामला आया, जबकि 16 पुराने मामले पहले से लंबित थे। सीओ अंचला कुमारी ने बताया कि कुल 20 मामलों में चार का निष्पादन किया गया। शेष बचे 16 मामले को ले आवेदक को नोटिस निर्गत कर अगले जनता दरबार मे बुलाया गया है।