नासरीगंज: महादेवा गांव की सोन नदी में डूबे किशोर की मौत को लेकर मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर 4 लोगों पर प्राथमिकी कराई दर्ज
नासरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में विगत 6 मई को सोन नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर अनुराग कुमार की हुई मौत को ले मृतक के पिता रंजीत पासवान ने अपने पुत्र की जानबूझकर ह्त्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी कराया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी अंकित कर पुलिस जांच में जुट गई है।