नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के यमुना टोला कैथी से स्थानीय पुलिस ने पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
कच्छवा थाना क्षेत्र के यमुना टोला कैथी से स्थानीय पुलिस ने पांच लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उक्त धंधेबाज उक्त गांव का विनोद चौधरी बताया जाता है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि यमुना टोला कैथी से विनोद चौधरी को 05 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।