सुल्तानपुर: उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।इस दौरान भाजपा के सुजीत सिंह,कांग्रेस के अमोल बाजपेयी,सपा के सलाउद्दीन,आप के अनिल कोरी,अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल,बसपा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।