फूलिया कलां: नई राज्यास गांव में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनकल्याण शिविर, सम्मान और वृक्षारोपण का भव्य आयोजन हुआ
नई राज्यास गांव में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविर, विशिष्ट जन सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान किया। शिविर में आवासीय पट्टे भी वितरित किए।