गोपालगंज: वृंदावन गांव के पास पुलिस और अपराधी में हुई मुठभेड़, अपराधी के पैर में लगी गोली; सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास पुलिस और अपराधी के बीच रविवार के तड़के 4 बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक अपराधी को पैर में गोली लग गई।वहीं पुलिस ने अपराधी को जख्मी हालत मे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने अपराधी के पास से एक पिस्टल और गोली भी बरामद किया है। वहीं जख्मी अपराधी अभिषेक यादव बताया गया है।