गोपालगंज: समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की
गोपालगंज के जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रम विभाग, बाल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।डीएम ने शनिवार को शाम 4 बजे बताया कि मानव तस्करी को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिया गया।