गोपालगंज: शेर गांव में एक महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, महिला की हुई मौत; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव में शनिवार को मवेशियों के लिए चारा काटने गई एक महिला पर हमला कर दिया। वहीं इस हमला में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।