गोपालगंज: गायत्री मंदिर के पास से एक बाइक की हुई चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी
जिले के नगर थाना क्षेत्र के रामनाथ शर्मा मार्ग स्थित गायत्री मंदिर के पास अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। वही चोरी की वारदाता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को दोपहर 3 बजे बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी और बाइक की बरामदगी में जुट गई है।