गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया गया रवाना: अपर समाहर्ता आशीष सिन्हा
गोपालगंज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया।एडीएम आशीष सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों अनुमंडल में रथ को रवाना किया।इससे पूर्व कलेक्ट्रेट कर्मियों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए शपथ दिलाई गयी। एडीएम आशीष सिन्हा ने कहा कि गोपालगंज जिला एनएच-27 से जुड़ा हुआ है, लिहाजा सड़क दुर्घटना अधिक होती है।