🇮🇳 ‘मेरे सपनों का भारत’ — नई पीढ़ी की सोच, विकसित भारत का संकल्प।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोण्डागांव में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से विकसित भारत, नारी सशक्तिकरण, नक्सलमुक्त बस्तर और नशामुक्त भारत की कल्पना प्रस्तुत की।
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
आज के विद्यार्थियों की सोच और सपने ही कल के भारत की दिशा तय करेंगे। आइए, युवा ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण और सेवा संकल्प से जोड़ें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #ViksitChhattisgarh
Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 19, 2026