फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम मिटटा में दबंगों ने मां-बेटी को जमकर पीटा, एफआईआर दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम मिटटा में दबंगों द्वारा मां बेटी को जमकर पीटा गया है। शराब के नशे में मां बेटी के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।