पेटलावद: रायपुरिया क्षेत्र में माही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, किसानों में आक्रोश
26 नवंबर को शाम 5 बजे रायपुरिया क्षेत्र के किसान मानसिंह, पूना, धन्ना, तेजराम आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुरिया क्षेत्र में 25 नवंबर से माही परियोजना द्वारा नहरों के माध्यम से पानी छोड़ा जाना था किंतु आज 26 नवंबर तक नहरों में पानी नहीं आया है, ऐसे में किसानों को सिंचाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।