पेटलावद: संविधान दिवस पर पेटलावद नगर परिषद ने दिलाई संविधान की शपथ
26 नवम्बर को दोपहर 3 बजे पेटलावद में नगर परिषद द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर सविधान की शपथ दिलाई गई। इन दौरान नगर परिषद अध्य्क्ष श्रीमती ललिता गामड़, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण संजय कहार एवं समस्त पार्षद मौजूद रहे। जिन्होंने शासन के निर्देशानुसार संविधान दिवस मनाया ओर संविधान की शपथ लेते हुए संविधान पर प्रकाश डाला।