जतारा: बैरवार:घुटनों तक पानी भरने पर ग्रामीणों ने लगाया जामः जतारा के बैरवार गांव में जलभराव से परेशानी #jansamasya
टीकमगढ़ जिले की जतारा जनपद पंचायत के बैरवार गांव में मंगलवार को सड़क पर घुटनों तक पानी भरने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार पलक जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराया।