दमोह: मशिमं भोपाल के उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव ने दमोह में JPB स्कूल में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Damoh, Damoh | Mar 5, 2025 दमोह आज बुधवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव दमोह पहुंचे। जहां उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए जिले के विभिन्न 84 परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए CCTV कैमरों से की जा रही निगरानी को लेकर JPB स्कूल में बनाए गए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। और सराहना की।