पिपरा: पिपरा प्रखंड के बरवाडीह निवासी जिप सदस्य ददन पासवान का निधन, क्षेत्र में शोक; जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना
Pipra, Palamu | Oct 9, 2026 पलामू जिले के पीपरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य ददन पासवान का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। बरवाडीह गांव निवासी ददन पासवान सुबह घर में ब्रश करने के दौरान अचानक गिरकर ब्रेन हेमरेज के बाद बेहोश हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मेदिनीनगर ले गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।