शाहपुर थाना क्षेत्र के रूद्रनगर गांव के समीप छेर नदी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। डायवर्सन पार करने के दौरान बाइक सवार तीन युवक तेज बहाव में बह गए। हादसे में सोभी टोला निवासी 21 वर्षीय सचिन रवानी की मौत हो गई, जबकि संदीप रवानी अब भी लापता है। तीसरा युवक कृष्णा यादव तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। सचिन का शव और बाइक बरामद कर ली गई है, जबकि संदीप की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
#Shahpur #Bhojpur #Rudranagar #BiharNews #SDRF #AccidentNews #TodayShahabadNewsLive24x7