रुद्र नगर डायवर्सन हादसे पर पूर्व विधायक का बड़ा आरोप: “यह हादसा नहीं, प्रशासनिक फेलियर से हुई हत्या है”
रुद्र नगर डायवर्सन हादसे पर पूर्व विधायक का बड़ा बयान
शाहपुर के रुद्र नगर डायवर्सन हादसे को लेकर पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना प्रशासनिक फेलियर का नतीजा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि “यह घटना नहीं, हत्या है।” उन्होंने दावा किया कि हादसे के बाद पीड़ित परिवार को शव के पोस्टमार्टम के लिए चंदा तक जुटाना पड़ा।