फालतू की बात मत कीजिए...रुद्रनगर हादसे के बाद सड़क जाम में पूर्व विधायक और एसडीएम आमने-सामने, तीखी बातचीत का वीडियो वायरल
शाहपुर के पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने जगदीशपुर के नवपदस्थापित एसडीएम ओमप्रकाश लाल को उनकी ड्यूटी याद दिलाई। मामला तब गरमा गया, जब रुद्रनगर में डायवर्सन पार करने के दौरान बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद सड़क जाम किया गया। इसी दौरान पूर्व विधायक और एसडीएम के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए वायरल वीडियो।