सूरजगढ़: अभयपुर स्टेशन पर वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
जमालपुर किऊल रेलखंड अंतर्गत अभयपुर रेलवे स्टेशन में रविवार पूर्वाह्न 11 बजे मालदा रेल मंडल द्वारा वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर प्रदीप दास ने किया. अभियान में शामिल रेल कर्मियों द्वारा न केवल स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की गई बल्कि रेल पटरी के किनारे बसे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.