खड्डा: नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण नारायणी नदी उफान पर, खडडा तहसील के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा
कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र में नारायणी नदी उफान पर है। नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सीमावर्ती इलाकों में खतरे की घंटी रविवार शाम बजा दी है। पिछले दो दिनों से जारी तेज बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। रेता, करमिहिया, मिरचहवा, शिवपुर, नारायणपुर सिसरिया और मिटयारवा जैसे गांवों में पानी भरा