खड्डा: कुशीनगर के करदह हथिया गांव में सियार का आतंक, 9 ग्रामीण घायल, भीड़ ने सियार को मार गिराया
कुशीनगर जनपद के खडडा तहसील क्षेत्र के करदह और हिथया गांव में गुरुवार सुबह सियार के आतंक से दहशत फैल गई। सुबह 7 से 10 बजे के बीच अलग-अलग मौकों पर हुए हमलों में कुल 9 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें कई महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। एक युवक का अंगूठा और एक महिला का होंठ तक काट लिया गया। घायलों का इलाज सीएचसी खडडा और जिला अस्पताल में चल रहा हैं।