खड्डा: भठही खुर्द गाँव में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, 20 मीटर तक घसीटकर ले गया — हालत गंभीर, उपचार जारी
कुशीनगर रामकोला-कसया मुख्य मार्ग पर भठही खुर्द गांव में शनिवार रात्रि 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। “कुशीनगर के रामकोला से एक दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आई है।