धरहरा: सांप के डसने पर नेत्रहीन ने सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचाया, और झाड़-फूंक की सलाह ठुकराई
धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ टनटन पासवान बुधवार को सांप के डसने से जख्मी हो गए। सुरेंद्र स्व. रामबरन पासवान के पुत्र है और नेत्रहीन हैं। घटना के बाद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धरहरा पहुंच गए।