सायला: सायला पुलिस ने महिला की नाक काटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, चाकू किया जब्त
Sayla, Jalor | Dec 20, 2024 सायला थाना क्षेत्र के मोकणी खेड़ा गांव में एक महिला की नाक काटने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जिस चाकू से नाक काटी उसे बरामद कर लिया। पीड़िता के भाई हीकाराम पुत्र भूराराम भील ने रिपोर्ट दी थी। इसके बाद में सायला पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की और अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।