सायला: सायला के मोकणी खेड़ा गांव में प्लॉट विवाद में भतीजे ने बुआ की नाक काटी, पुलिस थाने में मामला दर्ज
Sayla, Jalor | Dec 18, 2024 समीपवर्ती मोकणीखेड़ा गांव में मंगलवार को एक प्लॉट को लेकर विवाद हो गया। इसमें भतीजे ने चाकू से बुआ का नाक काट दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीखी निवासी कूकी देवी पत्नी ल लाखाराम पिछले कुछ समय से अपने पीहर मोकणीखेड़ा में रह रही थी। यहां एक प्लॉट को लेकर रिश्ते के भाई हराराम से उसका विवाद चल रहा था।