सायला: जिले में ₹2 करोड़, भीनमाल में ₹1 करोड़ और आहोर व सायला में ₹40-₹40 लाख की लागत से बनेंगी सड़कें, कलेक्टर ने दी जानकारी
Sayla, Jalor | Dec 3, 2024 जालोर में टूटी व बिखरी सड़कों के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 2 करोड़ रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। वहीं भीनमाल नगर पालिका क्षेत्र में 1 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। नव निर्मित नगर पालिका आहोर व सायला नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 40-40 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।