सायला: बृह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलसाराम महाराज के सायला आगमन पर भव्य स्वागत किया गया
Sayla, Jalor | Dec 19, 2024 ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज अपना 44 वां चातुर्मास नर्मदा के उदगम स्थल अमरकंटक में पूर्ण कर प्रथम बार सायला व बावतरा पधारने पर राजपुरोहित समाज सहित समाज बंधुओं द्वारा ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बावतरा ग्राम में श्री वाराही माता सोथुआ राजपुरोहित सेवा संस्थान में माताजी के मंदिर में स्वागत किया गया।