सायला: सायला थाने में पुलिस पर आरोपियों का सहयोग करने के आरोप लग रहे हैं
Sayla, Jalor | Dec 8, 2024 सायला थाने में पीड़ितों के मामले दर्ज करने में देरी की जा रही है। साथ ही पीड़ितों का आरोप है कि यहां के पुलिसकर्मी सहयोग करने की बजाय आरोपियों का पक्ष ले रहे हैं। थाने में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें सायला थाने के पुलिसकर्मियों पर ही आरोप हैं। क्षेत्र में पिछले दिनों में वीराणा, सांगाणा और असाणा क्षेत्र के 3 ऐसे मामलों की पड़ताल की गई।