सायला: सायला की अनार मंडी में ₹501 प्रति किलो के भाव से बिका अनार
Sayla, Jalor | Dec 16, 2024 उपखण्ड़ क्षेत्र के जीवाणा क्षेत्र में अनार की सर्वाधिक उपज एव अच्छी क्वालिटी की अनार होने के चलते विदेशों में यहां के अनार की मांग बढ़ रही है। ऐसे मे देशभर के अलग अलग राज्यों से अनार के व्यापारियो द्वारा कस्बे में मंडियों स्थापित कर किसानों को अच्छे भाव देकर अनार खरीदा जा रहा है। इसी कड़ी में आज 501 रुपये प्रतिकिलो के भाव से अनार बिका।