लालगंज: लालगंज विकासखंड के तीन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान, झिलमिल बारिश बनी ग्रामीणों की समस्या
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। शुक्रवार देर शाम हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार दोपहर बाद करीब 3: 30 बजे तक विद्युत अधिकारी व कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में परेशान है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से रात भर लोग परेशान रहे।