भंडरा: भंडरा-बेड़ो मार्ग पर नौडीहा ढलान के पास आवारा कुत्तों से बचने में बाइक गिरी, बीआरसी कर्मी घायल
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरा–बेड़ो मुख्य पथ पर स्थित नौडीहा ढलान के समीप सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आवारा कुत्तों का झुंड दौड़ पड़ने से यह हादसा हुआ।