बेगूसराय: हत्या के 1 आरोपी को आजीवन कारावास, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय में हत्या के 01 मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत कांड हुआ था. इस कांड में अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 20,000 रुपये आर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है.