हनुमना: जड़कुड़ सरकारी स्कूल में आईजी के जन संवाद को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Hanumana, Rewa | Jul 10, 2025 हनुमना थाना क्षेत्र के जड़कुड़ सरकारी स्कूल में आयोजित होने वाले आईजी के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने आज 10 जुलाई की सायंकाल 4 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दिए। पूर्व में यह कार्यक्रम 11 जुलाई को आयोजित होना था पर अब यह कार्यक्रम अब 12 जुलाई को आयोजित होगा।